Showing posts with label नज़्म. Show all posts
Showing posts with label नज़्म. Show all posts

Thursday, 14 May 2020

कुछ ही दिनों में

कुछ ही दिनों में
कितना सब कुछ बदल गया
तुम बदल गए
मैं बदल गई
तेरे मेरे रिश्ते की
परिभाषा ही बदल गई
कितना चाहा था मैंने तुमको
क्या तुम्हें मालूम है
दिल से अपना बनाना
चाहा था मैंने तुमको
क्या तुम्हें मालूम है
पर तुम तो किसी
और के हो लिए
इक बार भी नहीं सोचा
कि मुझ पर क्या बीतेगी
तुम क्यों बदल गए
कैसे बदल गए
जब तुमको पाया तब
ऐसे तो नहीं थे तुम
अच्छे ,भले इंसान थे
मानवता को समझने वाले
रिश्तों को समझने वाले
सबके दर्द को समझने वाले
फिर इतना परिवर्तन कैसे ??

- सालिहा मंसूरी

17.5.17

Friday, 20 July 2018

मिल जाओगे इक दिन मुझे तुम

मिल जाओगे इक दिन मुझे तुम
होगा मेरा फिर सवेरा
राहों से राहें जुदा न हों किसी से
खो जाये बस ये अँधेरा
मिल जाये तेरी नज़रों को 
मंजिल ख़ुशी की
बस ! इतना सा ख्वाब है मेरा 

- सालिहा मंसूरी
17.02.16      09.00 pm

Tuesday, 10 July 2018

जब तुम मुझे मिल जाओगे


ये सदियों से भी लम्बा इंतज़ार
इक दिन ख़त्म हो जाएगा
जब तुम मुझे मिल जाओगे

ये बेनाम सा दर्द भी
इक दिन ठहर जाएगा
जब तुम मुझे मिल जाओगे ....

- सलिहा मंसूरी
19.02.16      09.14 pm

Monday, 18 June 2018

तक़दीर


अब इन स्याह रातों से 
मुँह मोड़ना कैसा
ये तो तकदीर हैं
मेरी जिंदगी की
जो चलेंगी उम्र भर 
यूं ही साथ मेरे
कभी तड़पेंगी कभी तरसेंगी 
सुनहरी धूप की खातिर
पर जानती हूँ मैं,  
इन स्याह रातों का
कोई सवेरा नहीं 

- सालिहा मंसूरी
11.02.15

Wednesday, 13 December 2017

आज फिर तन्हा हूँ मैं

आज फिर तन्हा हूँ मैं
तुमसे बिछड़कर
लेकिन कुछ पल
जैसे आज भी जिन्दा हैं
कुछ लम्हें 
जैसे आज भी ठहरे हैं ....
- सालिहा मंसूरी

14.02.16 

Thursday, 10 August 2017

किसी की याद दिल से

किसी की याद दिल से
यूँ जुदा नहीं होती
साँस रुक जाये लेकिन
तन्हाई फ़ना नहीं होती
उम्र भर चलती है हर सफ़र में
किसी साये की तरह साथ – साथ 

- सालिहा मंसूरी

  22.02.16 

Monday, 26 June 2017

चलो चलें दोस्त !

चलो चलें दोस्त !
इस दुनिया से बहुत दूर
कि पीछे छूट जाए , ये सारा ज़माना
और खो जाएँ , उस दुनिया की रंगीनी में हम तुम
जहाँ ख़त्म हो जाए ये सारा फ़साना .....

- सालिहा मंसूरी
04.02.16   03.49 pm 

Sunday, 25 June 2017

मिल जाओ किसी मोड़ पर इक दिन तुम

मिल जाओ किसी मोड़ पर इक दिन तुम
सुनहरी धूप बनकर , तो फिर से जी उठूँ मैं 
बस जाओ मेरी आँखों में किसी शब तुम
ख़्वाबों की ताबीर बनकर , तो फिर से खिल उठूँ मैं
किसी महके हुए फूल की तक़दीर बनकर ....

- सालिहा मंसूरी
27.01.16  09.00 pm   

Wednesday, 14 June 2017

कितने बार दिल हारा है

कितने बार दिल हारा है
कितनी ही बार हारी हूँ मैं

फिर भी हर बार संभाला है खुद को
कितनी ही बातों से समझाया है खुद को

कितनी उम्मीदें ,कितनी ख्वाहिशें ,कितने ही ख़्वाब
बस ! जलते बुझते से जुगनू की तरह

दफ्न पड़े हैं आज भी
ख़ामोशी की कब्र में ....

सालिहा मंसूरी

23.01.16  05:58 pm 

Sunday, 4 June 2017

बेबाक , बेख़ौफ़ होकर

बेबाक , बेख़ौफ़ होकर
इस दुनिया में जीना है तुम्हें
न दुनिया से डरना      
न लोगों की सुनना
बस ! अपने दिल की
आवाज़ को सुनना है तुम्हें ....

सालिहा मंसूरी -

15.01.16 pm

Sunday, 7 May 2017

तुम कभी नहीं मिलोगे मुझे

तुम कभी नहीं मिलोगे मुझे
अब ये जान चुकी हूँ मैं
अपने दिल से हर इक ख्वाब
मिटाना होगा मुझे
अब ये मान चुकी हूँ मैं

मेरी उम्मीदों से भरा हौसला भी
अब टूट चूका है
मेरा अटल अमर विश्वास भी
ज़र्रा – ज़र्रा होकर बिखर चुका है
ज़िन्दगी की हर जंग
हार चुकी हूँ मैं
हाँ ! अब हार चुकी हूँ मैं ...


सालिहा मंसूरी 

28.01.16
04.17 pm

Friday, 5 May 2017

बन्द पलकों के ख्वाब टूटे हैं

बन्द पलकों के ख्वाब टूटे हैं
खुली आँखों का इंतज़ार नहीं टूटा
दो क़दम चलकर तेरे हाथ छूटे हैं
तेरा जीवन भर का साथ नहीं छूटा
तेरे शब्दों की गूँज से दिल टूटा है
मेरा अपनी उम्मीदों पर एतवार नहीं टूटा ....

सालिहा मंसूरी -
12.01.16   10:30 pm 

Friday, 10 February 2017

उजड़ी हुयी दुनिया को

उजड़ी हुयी दुनिया को 
प्यार की महफ़िल समझ बैठे 
डूबी हुयी कश्ती को 
प्यार की मंजिल समझ बैठे 
कितने नादां हैं , ये दुनिया के लोग भी 
जो टूटे हुए दिल को भी  
ज़ख्मों का समन्दर समझ बैठे .......  

सालिहा मंसूरी 

12.01.16  09:15 pm

Wednesday, 8 February 2017

किनारा मिले न मिले

किनारा मिले न मिले 
फिर भी मैं चलती जाऊँगी 
मंजिल मिले न मिले 
फिर भी मैं बढ़ती जाऊँगी 
राही रुके न रुके 
फिर भी मैं संभलती जाऊँगी ...... 

सालिहा मंसूरी 

04.01.16   07:45 am

Friday, 3 February 2017

जीने नहीं देती है , हर याद तुम्हारी

जीने नहीं देती है , हर याद तुम्हारी
हँसने नहीं देती है , हर बात तुम्हारी
बस ! हर वक़्त धड़कता रहता है
दिल में नाम तुम्हारा
यही वो पल है , जिसे मैं भुला नहीं पाती ..... 


सालिहा मंसूरी

Thursday, 2 February 2017

जिसको माना था अपना

जिसको माना था अपना
वही बेगाना हुआ
जिसको चाहा था पाना
वही अफसाना हुआ 

ये तक़दीर है या
किस्मत का कोई खेल
जिस राह से गुजरो
बस ! यही इक तराना हुआ ---- 


सालिहा मंसूरी

Tuesday, 31 January 2017

हर -सुबह तुम्हारी यादों की

हर -सुबह तुम्हारी यादों की 
बारात लेकर आती है 
और मैं तुम्हारी यादों की 
बारात के स्वागत के लिये
सूरज की इक -इक किरण को 
अपनी मुट्ठी में समेटती 

बड़ी उत्सुकता से
उस नीले आसमान की तरफ 
इक टक तकती 
तुम्हारे आने का 
इन्तजार करती रहती 
लेकिन न तुम आते 

और न तुम्हारी कोई खबर 
और फिर अचानक
धीरे -धीरे वो किरणें
मेरी मुट्ठी से 
बिखरने लगतीं .....


सालिहा मंसूरी

Monday, 30 January 2017

बीते दिनों तुमसे बिछड़े

बीते दिनों तुमसे बिछड़े 
इक अरसा हो गया 
लेकिन हर -दिन 
हर -पल, हर- क्षण 

तुम याद आते रहे 
और धड़कते रहे 
इस धड़कन में 
इक ख्वाब की तरह 

वो ख्वाब जो कभी 
पूरा न हो सका
लेकिन उस ख्वाब को 
पूरा करने की ख्वाहिश 

आज भी बाक़ी है 
इस दिल में 
इक विशवास की 
जीत की तरह .....


सालिहा मंसूरी

Friday, 27 January 2017

किसी भी राह से गुजरो

किसी भी राह से गुजरो 
तुम्हें अब हम न मिलेंगे 
जो सितम ढाये हैं 

तुमने मुझ पर 
उन्हें अब हम न सहेंगे ....


सालिहा मंसूरी

Thursday, 26 January 2017

उनसे बिछड़े इक जमाना हो गया

उनसे बिछड़े इक जमाना हो गया 
वो क्या मिले कि वो पल 
इक फ़साना बन गया ..... 


सालिहा मंसूरी